Kodarma News: जर्जर पुल-पुलिया दे रहे हादसे को न्योता, ग्रामीणों ने मरम्मत की उठाई मांग
कोडरमा, अगस्त 31 -- Kodarma News: सतगावा, निज प्रतिनिधि फुटलहिया नदी पर बना पुल लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। नीरूपहाड़ी-सतगावां मुख्य सड़क मार्ग पर पुल की कई जगहों की रेलिंग टूटकर गिर चुकी है, जबकि कुछ हिस्सों में पुल के झुकने के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों के बीच हादसे की आशंका बनी हुई है। सड़क की चौड़ाई भी महज 10 से 12 फीट है। इस कारण आमने-सामने से बड़े वाहन आने पर दोनों ओर से आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इधर, सतगावां प्रखंड की कोठियार पंचायत के पचाने गांव के समीप चरकी पहाड़ी के पास बनी पुलिया भी जर्जर होकर बीच से टूट गई है। पुलिया के टूटे हिस्से से लोहे की छड़ें बाहर निकल आई हैं। इससे पैदल राहगीरों के साथ-साथ बाइक और अन्य वाहन चालकों के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.