कोडरमा, अगस्त 8 -- Kodarma News: जयनगर में 13 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का संकल्प जयनगर, निज प्रतिनिधिजयनगर में 13 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की सफलता को लेकर परसाबाद मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार पासवान के नेतृत्व में शुक्रवार को तेतरौन एवं गोहाल पंचायत के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।जनसंपर्क अभियान के दौरान तेतरौन पंचायत के केंदुआटांड़ गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई। ग्रामीणों की पेयजल संबंधी समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पेयजल विभाग के कनीय अभियंता से संपर्क किया गया, जिसके बाद चापाकल की मरम्मत करा दी गई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: सरसौल में 12 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियां तेज ...