कोडरमा, अगस्त 16 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को तिरंगे झंडे को शान से फहराया गया। प्रखंड सह अंचल आवास परिसर में 8 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार ने झंडोत्तोलन किया। वहीं 8:25 पर प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार, अंचल अधिकारी सारांश जैन सहित कई जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड परिसर में स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही साथ देश को आजाद कराने में अपनी जान न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के शीला पट पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इधर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रमुख अंजू देवी, प्रखंड संसाधन केन्द्र में 8:40 बजे बीपीओ राधा सिंह, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वार्डेन संगीता कुमार...