Kodarma News: जयनगर में मनेगी 11वीं शरीफ, धार्मिक आयोजनों को लेकर तैयारी पूरी
कोडरमा, सितम्बर 23 -- Kodarma News: जयनगर। प्रखंड के विभिन्न मुस्लिम बहुल इलाकों में गुरुवार को 11वीं शरीफ अकीदत और एहतराम के साथ मनाई जाएगी। इसे लेकर विभिन्न गांवों और मोहल्लों में धार्मिक आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 11वीं शरीफ के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोग अपने घरों और धार्मिक स्थलों पर कुरआन ख्वानी, फातिहा, दुआ और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। इस दौरान हजरत गौस-ए-आजम दस्तगीर की शान में नात और मनकबत भी पढ़ी जाएगी। आयोजनों को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.