Kodarma News: जयनगर में पैगाम ए कर्बला कॉन्फ्रेंस जलसा आज
कोडरमा, जुलाई 3 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के पूर्वी पंचायत अंतर्गत थाना मोहल्ला गौसिया मस्जिद प्रांगण में आज शनिवार की रात पैगामे कर्बला कॉन्फ्रेंस जलसा का आयोजन अल हुसैनी फाउंडेशन के बैनर तले होगा। इस जलसे में मुख्य रूप से ख़तिबे आजमें हिंदुस्तान हजरत मौलाना डॉक्टर मुफ्ती मोसविर रजा पूर्णिया बिहार, शायर इस्लाम महबूब जफर दिल्ली, शायर इस्लाम जिया बोकारवी, जलसे का संचालन कफील अंबर कोलकता करेंगे। इसके साथ ही जलसे की अध्यक्षता मुफ्ती कौसरुल कादरी करेंगे। साथ ही साथ इलाके के ओलमा व शायर शिरकत करेंगे अल हुसैनी फाउंडेशन के सदस्यों ने इस जलसे में अधिक से अधिक लोगों को उपस्थित होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.