कोडरमा, जुलाई 16 -- Kodarma News: जयनगर। प्रखंड क्षेत्र में मानसून की सुस्त रफ्तार ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। जुलाई का दूसरा सप्ताह गुजरने के बावजूद पर्याप्त बारिश नहीं होने से धान की रोपनी शुरू नहीं हो सकी है। खेतों में पानी की कमी के कारण तैयार बिचड़ा भी समय पर नहीं लगाया जा रहा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की तैयारी की थी, लेकिन बारिश नहीं होने से पूरा कृषि चक्र प्रभावित हो रहा है। जल्द अच्छी वर्षा नहीं हुई तो धान की फसल के साथ किसानों की आर्थिक स्थिति पर भी गंभीर असर पड़ सकता है। फिलहाल क्षेत्र के किसान अच्छी बारिश की उम्मीद में आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। यह भी पढ़ें- कमजोर हुई मानसून से धान की रोपनी हुई प्रभावित यह भी पढ़ें- Nawada News: जून और जुलाई में सामान्य से बेहद कम बारिश, सूखे जैसे हालात

हिंदी ...