कोडरमा, अक्टूबर 5 -- Kodarma News: जयनगर। प्रखंड के स्वर्णकार मोहल्ला में सोमवार को दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने किया। इनमें काली मंडप रोड स्वर्णकार मोहल्ला तथा कमला देवी के घर से आरसीसी रोड तक बनने वाली सड़क शामिल है। सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास होने से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। इस मौके पर जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि क्षेत्र में आवश्यकतानुसार सड़क समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में पश्चिमी जिप प्रतिनिधि देव नारायण यादव, पूर्वी जिप सदस्य केदारनाथ यादव, सांसद प्रतिनिधि किशुन यादव, मंडल महामंत्री संजय गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि इशाक मियां, पूर...