Kodarma News: जयनगर में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 111 अभ्यर्थी सफल
कोडरमा, जुलाई 6 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। झारखंड सरकार एवं उपायुक्त कोडरमा के निर्देश के आलोक में ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत करने के लिए प्रखंडस्तरीय विशेष शिविर का आयोजन सोमवार को जयनगर प्रखंड कार्यालय परिसर में किया गया। शिविर के दौरान लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कुल 235 चालकों ने आवेदन किया। ऑनलाइन ड्राइविंग टेस्ट में 111 अभ्यर्थी सफल रहे, जबकि 45 अभ्यर्थी असफल हुए। वहीं शेष आवेदकों ने ऑनलाइन टेस्ट में भाग नहीं लिया। शिविर में जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी एवं मोटर यान निरीक्षक कुमार शानू यादव ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यालय कर्मी अकुल रंजन, अनिकेत कुमार, अम्मार सिद्दीकी एवं अभिषेक मरांडी सहित अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह भी पढ़ें- दो दिवसीय शिविर में सोमवार को पहले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.