Kodarma News: जयनगर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, परिजनों का हंगामा
कोडरमा, नवम्बर 3 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के साहेबाडीह स्थित मोदी चौक के समीप मंगलवार को ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सद्दाम खान (22), पिता सलाउद्दीन खान की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार फुन्नू कुमार यादव (20), पिता स्व. महेंद्र महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित परिजनों ने शव को ट्रैक्टर मालिक के घर के बाहर रखकर हंगामा किया और मालिक व कथित नाबालिग चालक को मौके पर बुलाने की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर झुमरी तिलैया जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.