कोडरमा, अक्टूबर 24 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर प्रखंड अंतर्गत सतडीहा और योगियाटीला में प्रस्तावित 220 केवी गिरिडीह-कोडरमा विद्युत संचरण लाइन के रूट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। मामले को लेकर पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने ग्रामीणों के साथ जयनगर के अंचल अधिकारी से मुलाकात की और ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का आरोप है कि जिनकी जमीन इस परियोजना से प्रभावित हो रही है, उनसे कोई सहमति पत्र नहीं लिया गया है। अंचल अधिकारी से आग्रह किया कि मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से बातचीत की जाए और प्रभावित ग्रामीणों की जमीन को इस प्रस्तावित रूट से मुक्त कराने की दिशा में पहल की जाए।जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि ग्रामीणों के घर, जमीन ...