कोडरमा, नवम्बर 19 -- Kodarma News: जयनगर। प्रखंड के गड़गी निवासी जन वितरण प्रणाली के दुकानदार मकबूल अंसारी का आकस्मिक निधन हो गया। गुरुवार को नमाज-ए-जनाजा अदा करने के बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दुख की घड़ी में डीलर संघ की ओर से दिवंगत मकबूल अंसारी के परिजनों को पांच हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई। संघ के सदस्यों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मौके पर मुखिया फरीदा खातून, सरफुद्दीन अंसारी, संघ के अध्यक्ष कौशर खान, ब्रह्मदेव राणा, लखन गुप्ता, अविनाश भदानी, विनोद कुमार एवं पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, विनोद गुप्ता, दीपक पासवान, सरफराज़ अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...