कोडरमा, अक्टूबर 14 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पश्चिमी पंचायत के इरगोबाद में एक सनकी युवक ने बुधवार को मामूली विवाद में पत्नी पर चाकू ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला को कोडरमा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। वहीं, आरोपी पति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घायल महिला की पहचान पूनम देवी (30 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी पति का नाम संतोष पासवान है। घटना के समय आरोपी की मां खेत में काम कर रही थी। शोर सुनकर वह घर पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल पूनम देवी को सदर अस्पताल, कोडरमा पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ...