Kodarma News: जयनगर मुख्य मार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, हर दिन मंडरा रहा हादसे डर
कोडरमा, जुलाई 20 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। कोडरमा कोवाड़ मुख्य मार्ग पर जयनगर के समीप इन दिनों मवेशियों का जमावड़ा लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता जा रहा है। सुबह से लेकर रात तक दर्जनों की संख्या में आवारा पशु सड़क पर बैठे रहते हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है और हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। इस मार्ग से दिन-रात छोटी-बड़ी गाड़ियों का आवागमन लगा रहता है। बावजूद इसके, सड़क पर बैठे आवारा पशुओं के कारण वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है और अनेक लोग घायल हुए हैं। यह भी पढ़ें- Hapur News: खादर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का जमावड़ा जयनगर अंचल अधिकारी सारांश जैन ने कहा कि जिन लोगों के आवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.