कोडरमा, जुलाई 18 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। कोडरमा कोवाड़ मुख्य मार्ग जयनगर के समीप पर इन दिनों आवारा पशुओं का जमावड़ा लोगों के लिए बड़ी परेशानी और दुर्घटना का कारण बनता जा रहा है। सुबह से लेकर देर रात तक दर्जनों की संख्या में गाय और अन्य आवारा पशु सड़क पर बैठे रहते हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है और हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। यह मार्ग क्षेत्र का व्यस्त सड़क मार्ग है, जहां दिन-रात छोटी-बड़ी गाड़ियों का आवागमन लगा रहता है। बावजूद इसके, सड़क पर बैठे आवारा पशुओं के कारण वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है और अनेक लोग घायल हुए हैं। इस संबंध में जयनगर अंचल अधिकारी सारांश जैन ने कहा कि जिन ...