Kodarma News: जयनगर के रघुनियाडीह में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त
कोडरमा, नवम्बर 5 -- Kodarma News: जयनगर। जयनगर थाना क्षेत्र के रघुनियाडीह गांव में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। दोनों ट्रैक्टरों पर अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा था। जब्त ट्रैक्टरों के संबंध में अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को प्रतिवेदन भेज दिया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी सौरभ कुमार शर्मा ने बताया कि अवैध बालू के कारोबार और परिवहन पर पुलिस की नजर है। इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.