Kodarma News: जयनगर के ताज मोहल्ला में सांप के काटने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
कोडरमा, अगस्त 23 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ताज मोहल्ला में शनिवार की दोपहर सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान यशोदा देवी (48 वर्ष), पति संजय दास के रूप में हुई है। बताया गया कि शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे यशोदा देवी अपने घर के पीछे खेत में गई थीं। इसी दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए ले जाने की तैयारी में जुटे, इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने वहां उन्हें मृत्य घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। पुत्री का विवाह हो चुका है, जबकि एक पुत्र करीब 18 वर्ष का और अविवाहित है। वहीं मृतका के पति संजय दास पैर से दिव्यांग बताए गए हैं। महिला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.