Kodarma News: जमीन विवाद में फरार तीन अभियुक्तों के घर चिपकाया इश्तेहार
कोडरमा, नवम्बर 16 -- Kodarma News: चंदवारा। तिलैया डैम ओपी पुलिस ने तीन अभियुक्तों के घर ढोल-नगाड़े के साथ इश्तेहार चिपकाया। पुलिस ने अभियुक्तों को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। निर्धारित समय में आत्मसमर्पण नहीं करने पर उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। इश्तिहार चिपकाए गए अभियुक्तों में शिबू यादव, उपेंद्र यादव और महादेव यादव (पिता भीकन यादव), निवासी चिकलाबर, थाना कोडरमा शामिल हैं। तिलैया डैम ओपी प्रभारी नंदकिशोर तिवारी ने बताया कि न्यायालय से जारी आदेश के आलोक में अभियुक्तों के घर इश्तिहार चिपकाया गया है।उन्होंने बताया कि अभियुक्तों के पूर्वजों ने पूर्व में अपनी जमीन रजिस्ट्री के माध्यम से बेच दी थी। जमीन के क्रेता द्वारा उस पर निर्माण कार्य शुरू किए जाने पर आरोपितों ने व्यवधान उत्पन्न करते हुए विवाद और मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.