कोडरमा, सितम्बर 22 -- Kodarma News: कोडरमा। आश्रम के चंदेश्वर यादव पर एक रैयत की जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। रैयत के पोते दिलीप वर्मा ने दावा किया है कि विवादित जमीन उनके दादा ठाकुरी महतो के नाम से दर्ज है। आरोप लगाया कि आश्रम के चंदेश्वर यादव और अन्य लोगों द्वारा रात के अंधेरे में छिप-छिपकर जमीन पर काम कराया जा रहा है। दिलीप वर्मा ने कहा कि जमीन की नापी और सीमांकन के बाद ही किसी प्रकार का कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जमीन किसकी है, यह राजस्व रिकॉर्ड और नापी के आधार पर स्पष्ट किया जाना चाहिए।इधर, आश्रम के कर्मी राजबल राम ने तिलैया थाना में ठाकुरी महतो के पोते अनिल कुमार के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोप...