कोडरमा, सितम्बर 26 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। जमीन पर जबरन कब्जा करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने प्रशासन से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस संबंध में जिले के वरीय अधिकारियों को दिए गए आवेदन में जमीन से जुड़े दस्तावेजों और पूर्व से चले आ रहे विवाद का उल्लेख किया गया है।आवेदन के अनुसार, मौजा गुमो स्थित खाता संख्या 540 और प्लॉट संख्या 5518 में करीब 5.5 डिसमिल जमीन की ऑनलाइन जमाबंदी सिंधु देवी, पति सुधीर पांडेय के नाम दर्ज है। आवेदनकर्ता के अनुसार उक्त भूमि का केवाला संख्या 14167 दिनांक 15 अगस्त 1968 का है। राजस्व अभिलेखों में भी जमीन से संबंधित प्रविष्टियां दर्ज होने का दावा किया गया है। आरोप है कि कुछ लोग उक्त जमीन पर जबरन कब्जा करने की नीयत से बाउंड्री निर्माण का कार्य करा रहे हैं। इसका विरोध करने पर ...