कोडरमा, जुलाई 31 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में शनिवार को अपर समाहर्ता संजय पीएम कूजूर ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जन शिकायत निवारण दिवस में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की संख्या अधिक रही। लोगों ने खातियानी रैयती जमीन पर अवैध कब्जा कर रास्ता अवरुद्ध करने, भूमि से अवैध कब्जा हटाने, जमीन पर जबरन पिलर खड़ा करने और गलत तरीके से जमीन की रजिस्ट्री कराने जैसी शिकायतें दर्ज कराईं। इसके अलावा मारपीट एवं जान से मारने की धमकी, पति द्वारा प्रताड़ित करने, अवैध रूप से फैक्ट्री संचालन तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों के आवेदन भी ...