कोडरमा, सितम्बर 1 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता । समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान आमजनों ने भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, पेंशन, आवास, राशन, पेयजल, सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन एवं शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं।उपायुक्त ने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई की नियमित समीक्षा करने तथा लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया...