Kodarma News: जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, निष्पादन के निर्देश
कोडरमा, नवम्बर 10 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने मंगलवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराते हुए समाधान की गुहार लगाई। जनसुनवाई में जमीन पर जबरन कब्जा करने की नीयत से मकान निर्माण करने, भू-माफियाओं द्वारा खतियानी जमीन पर अवैध कब्जा करने, आधार कार्ड में नाम सुधारने, बिजली बिल माफ करने तथा सिंचाई के लिए डीप बोरिंग का लाभ उपलब्ध कराने समेत कई मामले सामने आए।उपायुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार त्वरित निष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.