Kodarma News: जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हरसंभव प्रयास होगा : प्रमुख
कोडरमा, अगस्त 4 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख डॉ. सत्यनारायण यादव ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने भूमि विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, प्रमाण-पत्र निर्गमन समेत अन्य जनहित से जुड़े मामलों को प्रमुख के समक्ष रखा।
समस्याओं का समाधान प्रखंड प्रमुख ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और आश्वस्त किया कि प्रत्येक मामले का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। प्रखंड प्रमुख डॉ. सत्यनारायण यादव ने कहा कि जनता की सेवा उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले और उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.