Kodarma News: जनशताब्दी एक्सप्रेस में महिला से मोबाइल छिनतई, आरोपी धराया
कोडरमा, अक्टूबर 21 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा रेलवे स्टेशन पर चलती जनशताब्दी एक्सप्रेस में एक महिला यात्री से मोबाइल छिनतई का मामला सामने आया है। घटना के बाद यात्रियों के शोर मचाने पर ट्रेन को रोका गया। मौके पर मुस्तैद जीआरपी के अधिकारियों और जवानों ने खिड़की से लटके आरोपी को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम गाड़ी संख्या 12366 अप रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस कोडरमा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर पहुंची थी। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन खुलते ही एक महिला यात्री ने मोबाइल छीनने को लेकर शोर मचाया। इसके बाद एक यात्री ने एसीपी (अलार्म चेन पुलिंग) कर ट्रेन को रोक दिया। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात जीआरपी के अधिकारियों और जवानों ने खिड़की से लटके व्यक्ति को पकड़ लिया।
महिला यात्री से मोबाइल छिनतई पूछताछ में महिला य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.