कोडरमा, सितम्बर 6 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। झुमरीतिलैया के वार्ड नंबर चार के डीलर मुकेश कुमार ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि एक सितंबर को हुई मूसलाधार बारिश के कारण उनकी जनवितरण प्रणाली की दुकान में पानी घुस गया था। इस दौरान वहां रखे करीब 20 से 25 क्विंटल अनाज खराब हो गया है। पत्र में कहा गया है कि खराब अनाज को लाभुकों के बीच वितरित नहीं किया जा सकता है। साथ ही दुकान में जो अनाज बचे हैं उसे भी किसी दूसरी जगह पर रखवाने की गुहार लगायी है। फिलहाल जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामरतन वर्णवाल ने कहा कि आवेदन के आधार पर जांच करायी जाएगी। इसके बाद ही कुछ कहना उचित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...