Kodarma News: जनता दरबार में डीसी ने सुनी आमजनों की समस्याएं,
कोडरमा, अक्टूबर 6 -- Kodarma News: कोडरमा। समाहरणालय में मंगलवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को उपायुक्त के समक्ष रखा। जनता दरबार में भूमि एवं राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन और रोजगार समेत विभिन्न विभागों से संबंधित मामले सामने आए। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने तथा पात्र आवेदकों को नियमानुसार सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.