कोडरमा, सितम्बर 8 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने लोगों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना और संबंधित पदाधिकारियों को शिकायतों की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ मामलों का निष्पादन करते हुए निर्धारित समय-सीमा में शिकायतों का समाधान करने को कहा।जनता दरबार में भूमि एवं राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, रोजगार सहित विभिन्न विभागों से...