कोडरमा, जुलाई 10 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं, सुझाव और शिकायतें सुनीं। जनता दरबार में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, राशन कार्ड समेत जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों के आवेदन, ज्ञापन और मांगपत्र प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्रत्येक मामले की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की नियम...