Kodarma News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं, त्वरित कार्रवाई का निर्देश
कोडरमा, अक्टूबर 9 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने एक-एक कर आवेदकों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार में भूमि एवं राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन और रोजगार समेत विभिन्न विभागों से जुड़े मामले सामने आए। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने और मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.