कोडरमा, जुलाई 7 -- Kodarma News: कोडरमा। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, पेयजल, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास समेत अन्य जनसमस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी मामलों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जनता दरबार में उपायुक्त ने कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए, जबकि अन्य ...