कोडरमा, जुलाई 14 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी। साथ ही उसके त्वरित निष्पादन का आदेश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया। जनता दरबार में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, पेयजल, विद्युत, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक आवेदन पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई की जाए। यह भी पढ...