कोडरमा, सितम्बर 11 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अपर समाहर्ता संजय पीएम. कूजूर ने शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। जनता दरबार में फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन अपर समाहर्ता को सौंपे। अपर समाहर्ता ने बारी-बारी से सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजनों की शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता बरतें और योग्य मामलों में समयबद्ध तरीके से आवश्यक कार्रवाई करें, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नह...