कोडरमा, अगस्त 3 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच प्रखंड की मसनोडीह पंचायत अंतर्गत पचगावां गांव के जंगल से सटे क्षेत्र में पोकलेन मशीन से रातों-रात अवैध ढिबरा उत्खनन किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफियाओं ने रात के अंधेरे में भारी मशीन लगाकर करीब 20 फीट से अधिक गहरा गड्ढा खोद दिया, जिससे जंगल क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचा है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: अवैध उत्खनन का खुलासा, पांच तस्करों पर केस, तीन ट्रैक्टर जब्त स्थानीय समस्या ग्रामीणों का कहना है कि अवैध उत्खनन के कारण जंगल का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ गया है। इतना ही नहीं, जंगल जाने वाला रास्ता भी बाधित हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों और मवेशियों के आवागमन में परेशानी हो रही है। बरसात के मौसम में गहरा गड्ढा हादसों का कारण भी बन सकता है।शासन से म...