Kodarma News: जंगली खुखड़ी खाने से आधा दर्जन बीमार
कोडरमा, अगस्त 19 -- Kodarma News: डोमचांच निज प्रतिनिधि । डोमचांच प्रखंड अंतर्गत मधुबन गांव में बुधवार की शाम जंगली खुखड़ी खाने से एक साथ एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग बीमार हो गए। जिसमें 4 बच्चे व दो महिला शामिल हैं। मामले की जानकारी देते हुए बच्चों की दादी शकुंतला देवी ने बताया कि बुधवार को वे अपने बेटे निर्मल के साथ खेत में धान रोपने के लिए गई हुई थीं। देर शाम जब वे लोग खेतों से वापस घर आईं तो उन्होंने देखा कि घर के बच्चे व उनकी बहू काफी परेशान थे और उन्हें लगातार उल्टी हो रही थी। इसके बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि शाम को उनके द्वारा खुखड़ी खाने के बाद से अचानक उनके पेट में दर्द होने लगी और उल्टी होनी शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि सभी लोगों को करीब 20 बार से ज्यादा उल्टी हो गई।
इलाज की प्रक्रिया जिसके पस्चात सभी बीमार लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.