Kodarma News: जंगला का रॉड निकालकर चोरी का प्रयास, दो युवकों के खिलाफ थाने में शिकायत
कोडरमा, अगस्त 26 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के आजाद मोहल्ला बाईपास रोड निवासी अशोक पांडेय ने मकान का जंगला तोड़कर चोरी का प्रयास करने के मामले में थाना प्रभारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि बुधवार को करीब 12:45 बजे उनके पुराने मकान में कोई नहीं रहता था। इसी दौरान सोनू सिंह, पिता ब्रिजनंदन सिंह, निवासी आजाद मोहल्ला बाईपास रोड, वार्ड नंबर-5, तथा लड्डू रवानी पिता संजय रवानी , निवासी तिलैया, कथित रूप से मकान के जंगला का रॉड निकालकर चोरी का प्रयास कर रहे थे।इसी दौरान अशोक पांडेय के भतीजे साहिल पांडेय, पिता अजय पांडेय, निवासी आजाद मोहल्ला, वार्ड नंबर-5, ने दोनों को चोरी करते हुए देख लिया। साहिल द्वारा शोर मचाने और पकड़ने का प्रयास किए जाने पर दोनों युवक मौके से भाग निकले।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.