Kodarma News: छापेमारी से पहले मशीन गायब,क्लीनिक सील,हाल :अल्ट्रासाउंड सेंटर का
कोडरमा, अगस्त 21 -- Kodarma News: सतगावां निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के बासोडीह स्थित अवैध रूप से संचालित स्टार अल्ट्रासाउंड क्लीनिक पर बीते बुधवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान क्लीनिक से लैपटॉप, रजिस्टर, कंप्यूटर, पेन ड्राइव समेत कई महत्वपूर्ण सामग्री जब्त कर परिसर को सील कर दिया गया। हालांकि कार्रवाई के दौरान अल्ट्रासाउंड मशीन मौके से गायब मिली। चर्चा है कि छापेमारी की सूचना पहले ही लीक हो गई थी जिसके कारण टीम के पहुंचने से ठीक पहले अल्ट्रासाउंड मशीन को वहां से हटाकर किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया। स्थानीय स्तर पर यह बात भी सामने आ रही है कि जब सिविल सर्जन प्रखंड मुख्यालय में उपायुक्त के कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए उसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.