Kodarma News: छह माह से पोषाहार राशि बकाया, आंगनबाड़ी केंद्रों में एमडीएम बंद करने की चेतावनी
कोडरमा, अगस्त 10 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। छह माह से पोषाहार राशि का भुगतान नहीं होने से नाराज झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका यूनियन (सीटू) ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का पोषाहार बंद करने का ऐलान किया है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को सेविका-सहायिकाओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले हनुमान मंदिर चौक से जुलूस निकाला गया, जो कोडरमा बाजार होते हुए समाहरणालय पहुंचा और प्रदर्शन में तब्दील हो गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है।आंगनबाड़ी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी ने कहा कि विभाग की ओर से सेविका-सहायिकाओं को घटिया ड्रेस उपलब्ध कराया जा रहा है, जो उनके सम्मान के खिलाफ है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.