कोडरमा, सितम्बर 29 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के नवलशाही स्थित हाट बाजार और दुर्गा मंदिर परिसर में लगी दो स्ट्रीट लाइटें पिछले करीब छह माह से खराब पड़ी हैं। इसके कारण शाम होते ही पूरा बाजार परिसर और मंदिर परिसर अंधेरे में डूब जाता है। इससे आम लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में खरीदारी करने पहुंचने वाले लोगों को मोबाइल की टॉर्च जलाकर आवागमन करने और रोजमर्रा का सामान खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों स्ट्रीट लाइटें अलग-अलग मद से लगायी गयी हैं। इनमें एक विधायक मद से, जबकि दूसरी जिला परिषद फंड से स्थापित की गयी है। लंबे समय से दोनों लाइटों के खराब रहने के बावजूद अब तक इनकी मरम्मत नहीं करायी जा सकी है。

स्थानीय लोगों की शिकायत स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्गा ...