कोडरमा, अक्टूबर 25 -- Kodarma News: झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया नगर परिषद ने शहर के तालाबों और छठ घाटों की सफाई तेज कर दी है। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को अर्घ्य देने के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए नगर परिषद की ओर से विभिन्न घाटों की साफ-सफाई कराई जा रही है। इसी क्रम में विद्यापुरी स्थित धनी सिंह छठ तालाब में भी सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शहर के प्रमुख छठ तालाबों में शामिल धनी सिंह तालाब लंबे समय से गंदगी और प्रदूषण की समस्या से जूझ रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, तालाब के आसपास गंदगी जमा रहने के कारण दुर्गंध फैलती थी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: 95 छठ घाटों की होगी सफाई और लाइटिंग इससे आसपास रहने वाले लोगों और तालाब के पास आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब छठ महापर्व को देखते हु...