Kodarma News: चोरी के मोबाइल की खरीद-बिक्री में दो युवक गिरफ्तार, फोन बरामद
कोडरमा, नवम्बर 22 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया पुलिस ने मोबाइल चोरी और चोरी के मोबाइल की खरीद-बिक्री के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश रविदास (पिता महावीर रविदास), निवासी नवादा (बिहार) और नीरज चंद्रवंशी (पिता सुनील राम), निवासी बरकट्ठा (हजारीबाग) के रूप में हुई है। दोनों झुमरी तिलैया के पटेल नगर में किराये के मकान में रहते थे। पुलिस के अनुसार, नीरज चंद्रवंशी ने गांधी स्कूल रोड निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसकर मोबाइल चोरी की थी। चोरी के बाद उसने मोबाइल महेश रविदास को बेच दिया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की आगे की छानबीन में जुटी है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.