कोडरमा, सितम्बर 26 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग पर चैनपुर पेट्रोल पंप के समीप शनिवार दोपहर सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान पुरनाडीह निवासी श्यामलाल साव (60), पिता स्व. ठाकुरी साव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, श्यामलाल साव मोटरसाइकिल से डोमचांच से अपने घर पुरनाडीह लौट रहे थे। इसी दौरान चैनपुर पेट्रोल पंप के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने डोमचांच पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर द...