Kodarma News: चिरान लकड़ी लदा टेंपो जब्त, चालक को नहीं पकड़ सकी टीम
कोडरमा, नवम्बर 3 -- Kodarma News: कोडरमा। वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बीती रात चिरान लकड़ी लदे एक टेंपो को जब्त किया है। हालांकि, टीम को देखते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, टेंपो में चिरान लकड़ी लोड कर बरकट्ठा से कोडरमा की ओर लाया जा रहा था। इसी दौरान कोडरमा वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी को इसकी गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए लकड़ी लदे टेंपो को जब्त कर लिया। जब्त वाहन को अग्रेतर कार्रवाई के लिए कोडरमा वन प्रक्षेत्र कार्यालय परिसर में सुरक्षित रखा गया है। छापेमारी दल में वन विभाग के पूनम राम, अभिमन्यु कुमार, अमरेंद्र कुमार, राहुल कुमार सिंह समेत अन्य कर्मी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.