Kodarma News: चाराडीह में दो बाइकों की टक्कर, छह लोग घायल
कोडरमा, सितम्बर 20 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के चाराडीह स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के समीप रविवार को दो बाइकों की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।जानकारी के अनुसार, बदडीहा निवासी विजय दास अपनी पत्नी बेबी देवी और छह वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के साथ करमा पूजा को लेकर अपनी बहन को लाने तिलैया बस्ती गए थे। वहां से लौटने के दौरान चाराडीह के समीप उनकी बाइक आगे चल रही लोचनपुर निवासी दीपक रजक की बाइक से टकरा गई।घायल दीपक रजक ने बताया कि वह अपनी बाइक से तीन वर्षीय बच्चे और सास के साथ तिलैया से लोचनपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.