Kodarma News: चाराडीह फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, मोरियावां ने गुमो को 3-2 से हराया
कोडरमा, नवम्बर 24 -- Kodarma News: कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र के चाराडीह मैदान में सोमवार को चाराडीह स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन कोडरमा प्रमुख सुषमा देवी और स्थानीय मुखिया अनिता देवी ने किया। उद्घाटन मैच मोरियावां और गुमो टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मोरियावां की टीम ने गुमो को 3-2 गोल से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।मौके पर प्रमुख सुषमा देवी ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने की बात कही। टूर्नामेंट में ग्रामीण क्षेत्रों की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.