Kodarma News: चाराडीह पंचायत सचिवालय में विशेष ग्रामसभा का आयोजन
कोडरमा, अक्टूबर 3 -- Kodarma News: कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को चाराडीह पंचायत सचिवालय में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोडरमा के अपर समाहर्ता एवं सीओ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ग्रामसभा की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया अनीता देवी ने की। मौके पर पंचायत सचिव श्वेता कुमारी, सभी वार्ड सदस्य, पंचायत सहायक, जलसहिया, जेएसएलपीएस की दीदियां समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामसभा के दौरान ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा पंचायत के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Palamu News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.