Kodarma News: चांदडीह में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक घायल
कोडरमा, जुलाई 18 -- Kodarma News: सतगावां। थाना क्षेत्र के ग्राम चांदडीह में रविवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान चांदडीह निवासी 20 वर्षीय सचिन कुमार तथा बल्लीमहरी निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगावां पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। इलाज के बाद दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू कुमार अपनी मोटरसाइकिल से बासोडीह की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही सचिन कुमार की बाइक से चांदडीह के पास आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.