Kodarma News: चलती ट्रेन से उतरने के दौरान यात्री पटरी पर गिरा, आरपीएफ ने बचाई जान
कोडरमा, जुलाई 11 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक व्यक्ति गंभीर हादसे का शिकार हो गया। समय रहते आरपीएफ की तत्परता से उसकी जान बच गई।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, पूर्वा एक्सप्रेस के कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पहुंचने के दौरान गार्ड ब्रेक के पास एक व्यक्ति चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह फिसलकर ट्रेन के नीचे चला गया। घायल की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के खेसकरी निवासी 50 वर्षीय मुस्ताक खान, पिता सफायद खान के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपनी बेटी और दामाद को ट्रेन में चढ़ाने स्टेशन आए थे।
आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन को तत्काल चेन पुलिंग कर रोका गया। मौके पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने यात्रियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.