कोडरमा, सितम्बर 18 -- Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-जयनगर मुख्य मार्ग पर चंद्रोडीह के समीप शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार सवार लोगों को हल्की चोटें आईं। हालांकि, सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बताया गया कि कार में सवार सभी लोग कोडरमा से जयनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चंद्रोडीह के समीप तीखे मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद लोगों की मदद से कार को भी सीधा किया गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं लगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...