कोडरमा, जुलाई 13 -- Kodarma News: चंदवारा। चंदवारा थाना क्षेत्र के बजरंगबली चौक के पास रविवार की शाम बाइक की चपेट में आने ने वृद्ध व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम टकवाटांड़ निवासी भरत रजक के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...