कोडरमा, नवम्बर 16 -- Kodarma News: चंदवारा निज प्रतिनिधि। झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर चंदवारा पश्चिमी पंचायत सचिवालय से डिग्री कॉलेज के नीचे स्थित छठ घाट तक रन फॉर क्लीनिंग झारखंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत छठ महापर्व की पवित्रता व लोक आस्था को ध्यान में रखते हुए छठ घाटों, नदी-तालाबों और आसपास के वातावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाना व लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया है। दौड़ के बाद सभी ने सामूहिक श्रमदान कर छठ घाट परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।इस अवसर पर बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा, सीओ अशोक कुमार भारती, चंदवारा पश्चिमी मुखिया संतोष कुमारकुशवाहा समेत विभिन्न पदाधिकारी, पंचायत समिति प्रतिनिधि, ग्रामीण, समाजसेवी व स्थानीय युवा शामिल थे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: स्वच्छ शहर और स्वस्थ समाज के निर्माण में जनभागी...